Dhanbad News: माफिया के खिलाफ आजसू का संघर्ष जारी रहेगा: सुदेश
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: मेमको मोड़ आठ लेन रोड स्थित एक मैरेज हॉल में आजसू पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। इसमें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो पहुंचे। विशिष्ठ अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो थे। सुदेश महतो ने कहा कि माफिया तत्वों के खिलाफ आजसू का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान का विस्तार, युवा संगठन की सक्रियता व आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों में जल्द से जल्द सम्मेलन कर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नगरीकला में कार्यकर्ताओं से मिले सुदेश ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.