धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: धनबाद। मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर से गुरुवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। संध्या चार बजे भगवान को भोग और आरती अर्पित कर बैंड-बाजे के साथ यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे, जयघोष करते हुए रथयात्रा में शामिल हुए। यात्रा जगजीवन नगर, सरायढेला, स्टीलगेट, न्यू कॉलोनी और डॉक्टर्स कॉलोनी होते हुए सीएमपीएफ स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान के मासीबाड़ी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भगवान 24 जुलाई तक मासीबाड़ी में विराजमान रहेंगे। इस दौरान पंडित ज्योति नारायण झा और पंडित विनोद तिवारी प्रतिदिन पूजन, कर्मकांड और मानस पाठ करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रथा...