धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: धनबाद। आमतौर पर मानसून के सीजन में प्रदूषण का स्तर कम होता है लेकिन धनबाद की हवा में प्रदूषण का स्तर मानसून में भी औसत से बहुत ज्यादा है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मंगलवार की सुबह 9.27 बजे धनबाद की वायु गुणवत्ता(एक्यूआई लेवल)198 रिकॉर्ड किया गया है। यह अनहेल्दी श्रेणी में है। कहीं कहीं तो खतरनाक स्तर से भी ज्यादा है। हवा में प्रदूषण का स्तर इतना है कि प्रतिदिन 3.8 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक है। हालांकि इस वर्श सबसे ज्यादा प्रदूश्ज्ञण जनवरी महीने में 236 रिकॉर्ड किया गया था। जनवरी केमुकाबले अगस्त में कम है। वैसे एक्पर्ट की नजर में मानसून में 198 एक्यूआई होना चिंता का विषय है। मंगलवार को जिले के तीन स्थानों अनुग्रह नगर में 226, बिहार कॉलोनी में 186 और जोरापोखर में 183 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। ...