Dhanbad News: मानसून थीम पर सजी फोटोग्राफी प्रदर्शनी, आयुष को प्रथम स्थान
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: बीबीएमकेयू धनबाद के स्नातकोतर जनसंचार विभाग की ओर से गुरुवार को फोटोग्राफी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी तस्वीरों के माध्यम से बारिश, प्रकृति, खेती-बाड़ी, ग्रामीण जीवन और आम जनजीवन के विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शित तस्वीरों ने मानसून की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ समाज और जनजीवन के पहलुओं को भी उजागर किया। मानसून थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के आयुष कुमार प्रथम, जनसंचार विभाग के अंकित कुमार द्वितीय और अंग्रेजी विभाग के चंद्रशेखर मुर्मू तृतीय स्थान पर रहे। शीर्ष दस विजेताओं में विक्की बाउरी (भौतिकी), सुमित सिन्हा (भूगोल), हेलिश पांडेय (वाणिज्य), शिवानी कुमारी (दर्शनशास्त्र), विनीता (रसायनशास्त्र), प्रणव रवानी(जनसंचार) व आरती कुमारी (हिंदी) शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.