धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद। दुर्गापूजा की महाअष्टमी पर मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से धनबाद जंक्शन और रणधीर वर्मा चौक पर जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों को पूरी-सब्जी, बुंदिया और जलेबी वितरित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और ईश्वर की सच्ची पूजा है। त्योहारों की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी जनकल्याण और सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम सफल बनाने में अंबिका गोयल, दीपक साह, कुणाल कुमार, ललिता सिंह, पूनम सिंह, नीलू गुप्ता, भारती दुबे, गायत्री गुप्ता, दीपक सिंह, रविकांत पांडे, हैप्पी गुप्ता और मिशु राज गुप्ता सहित ट्...