धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, धनबाद की बैठक रविवार को मेमको मोड़ स्थित बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। अध्यक्षता अरुण कुमार ने की। बैठक में संघ के वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही डीईओ से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर वार्ता करने का निर्णय लिया गया। इसमें एसआईआर कार्य के बदले क्षतिपूर्ति सहित अन्य लंबित मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं। बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी के गठन और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विनोद कुमार सिंह, उत्तम कुमार मंडल, नीरज कुमार प्रसाद, संतोष आनंद, निखिल चंद्र मंडल, संजय दास, काजी इम्तियाज, संजय भट्ट, किशोर दास, विकास मंडल, कमल पांडेय, दिनेश दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...