धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा पंचायत अंतर्गत माथाबांध बस्ती के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को बस्ती में ही प्रेस वार्ता कर अवैध कोयला कारोबारियों पर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से अवैध खनन करने का आरोप लगाया है। कन्हाई चौहान के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल दर्जनों ग्रामीणों ने उक्त अवैध खनन का विरोध करते हुए कहा है कि पंचायत के गणेशपुर , मंदरा एवं मथाबांध बस्ती में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा हैं । इस मामले में स्थानीय प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ चुप्पी साधे हुए है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयलांचल बचाओ समिति ने की महापंचायतअवैध खनन पर ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अवैध खनन में स्थानीय मुखिया ललिता देवी के पति और पुत्र शामिल है। विरोध करने पर उनके द्वारा गो...