धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: सरायढेला के लोहरकुल्ही में बुधवार को मां से विवाद के बाद युवती ने फिनाइल पी लिया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की पहचान लोहरकुल्हि निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर युवती का अपनी मां से विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखा फिनाइल पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन परेशान हैं। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...