Dhanbad News: मां लहरा देवी मंदिर में आषाढ़ी पूजा संपन्न
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मार्ग पर गोधर स्थित मां लहरा देवी मंदिर में सोमवार को श्रीश्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा महोत्सव संपन्न हुआ। चौहान बस्ती के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं ने फल, फूल व बलि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यतानुसार रथयात्रा के बाद पहले सोमवार को होने वाली इस पूजा में गोधर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। दिनभर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। शांति व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंदुआडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ के विभिन्न गांवों में पारंपरिक तरीके से हुई मां काली की पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.