Dhanbad News: मांदर की थाप पर विधायक ने मवेशियों को रिझाया
धनबाद, नवम्बर 13 -- Dhanbad News: झारखंड कला सांस्कृतिक मंच की ओर से गुरुवार को नगरीकला फुटबॉल मैदान में बरदखूंटा पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद मांदर की थाप पर सूप के सहारे उन्होंने मवेशियों को रिझाया। आयोजन को सफल बनाने में आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, मुखिया रिंकू महतो, पंचायत समिति सदस्य अजीत महतो, सोहन महतो, निवास पंडित, बबलू कुम्हार, गंगा महतो, रूपेश महतो, राजेंद्र महतो, नरेश रवानी, मुकेश कुम्हार, हलधर महतो आदि की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Gridih News: घुटवाली में सोहराय पर्व पर बरदखूंटा मेले का हुआ आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.