Dhanbad News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो कोलियरी में ठप करेंगे काम : शहाबुद्दीन
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। छाताबाद में भू-धंसान की घटना के 13 दिन बाद भी प्रभावित लोगों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैलूडीह स्थित जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग के समीप बुधवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वार्ड दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रभावित लोगों की सभी जायज मांगों पर ठोस पहल होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से भू-धंसान और प्रबंधन की कथित लापरवाही का दंश झेल रहे हैं। बार-बार घटनाएं होने के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। शहाबुद्दीन ने कहा कि कोयला भवन में हुई वार्ता से भी कोई समाधान नहीं निकल सका, जिससे लोगों में नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल मैदान के पास फिर धंसी जमीन प्रबंधन को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.