Dhanbad News: महुदा रेलवे कॉलोनी में डांडिया उत्सव, महिलाओं ने बिखेरा जलवा
धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: महुदा रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से शनिवार को दुर्गा मंदिर परिसर में डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। शाम पांच बजे मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। कमिटी अध्यक्ष एडीइएन वीके पांडेय ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य कॉलोनी के लोगों को एकजुट करना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। सुरक्षा के लिए रोशनी और साउंड की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में सचिव संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी सहित कमिटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: रोटरी सारण और इनर व्हील क्लब के डांडिया उत्सव में झूमे लोग यह भी पढ़ें- Deogarh News: जसीडीह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.