धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: महुदा मोड़ स्थित बिनोद बाबू की आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा को संबोधित करते हुए जलेश्वर महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने समाज को 'पढ़ो और अन्याय के विरुद्ध लड़ो' का नारा दिया था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और संघर्ष की विरासत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। मौके पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, शिवाकर महतो, मो. अख्तर, मधुसुदन महतो, धनंजय महतो, दीनानाथ केवट, बिनोद महतो, जगदीश महतो, सुरन रवानी, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, मुखिया सूर्यकांत महतो, बॉबी उर्फ रामेश्वर महतो, हसन कालिन्दी, चक्रधारी महतो, छोटेलाल महतो, दीनु महतो आदि मौजूद थे। ...