Dhanbad News: महुदा मोड़ पर बदला गया जर्जर बिजली तार
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: कांड्रा पंचायत में जर्जर बिजली तार के बार-बार टूटकर गिरने की समस्या से परेशान ग्रामीणों को मंगलवार को राहत मिली। बिजली विभाग की टीम ने महुदा मोड़ पर जर्जर तार को बदलकर नया तार लगा दिया। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व महुदा मोड़ पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया था। इससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बची थी। लगातार बनी इस समस्या को लेकर सोमवार को पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताया था और तार जोड़ने का काम रोक दिया। इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ ओम प्रकाश ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही जर्जर तार बदल दिया जाएगा। मंगलवार को विभाग ने महुदा मोड़ पर नया तार लगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.