Dhanbad News: महुदा में रावण दहन, असत्य पर सत्य की जीत का संदेश
धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: विजयादशमी पर बुधवार की रात लोहापट्टी ऑफिस मैदान में दुर्गापूजा समिति की ओर से रावण दहन किया गया। रात करीब आठ बजे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिप सदस्य आशा देवी, मुखिया सुनीता देवी और महेश कुमार पटवारी ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले में आग लगाई। रावण दहन देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे जुटे। इस दौरान मैदान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि रावण दहन असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोगों को अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर श्रीराम के आदर्शों को अपनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: टाटा मालकेरा में 40 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन समिति अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी ने कहा कि रावण प्रकांड वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.