धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र में पिछले एक माह से बिजली संकट है। ग्रामीणों के अनुसार नियमित रूप से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से बिजली गुल रहने के कारण परेशानी और बढ़ गई। अधिकारियों से शिकायत पर दुग्धा सब-स्टेशन से आपूर्ति बंद होने की बात कही जाती है। बारिश के दौरान कटौती बढ़ने से दुकानदारों, छोटे कारोबारियों, विद्यार्थियों और आम उपभोक्ताओं के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने राधानगर पहाड़ी में करीब पांच वर्षों से बनकर तैयार पावर ग्रिड को जल्द चालू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बाघमारा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार हो सकता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली कटौती से हाहाकार वहीं बिजली जाते ही मोबाइल नेटवर्क भी गायब हो जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही ह...