धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो मार्ग पर महुदा थाना क्षेत्र के लालबंगला के समीप रविवार प्रातः लगभग 6 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एक मारुति ओमनी और टोटो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया तथा पिकअप वैन को चालक समेत पकड़कर महुदा पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बरपाया कहर, तीन महिलाओं को रौंदा; मौत के बाद भारी बवालघटना का विवरण बताया जाता है कि एक पिकअप वैन में दर्जनों श्रद्धालु बाबाधाम से लौटकर लोहरदगा जा रहे थे। लालबंगला के समीप सड़क किनारे दो महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान धनबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ...