Dhanbad News: महुदा में घाट व जलसोख्ता का शिलान्यास
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: महुदा प्रतिनिधि। पाथरगड़िया पंचायत के धोवाटांड़ बस्ती स्थित महतो तालाब में घाट निर्माण कार्य एवं तारगा पंचायत के मुस्लिम टोला में जलसोख्ता का शिलान्यास जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि महतो तालाब में घाट निर्माण से ग्रामीणों को स्नान, पूजा पाठ एवं अन्य दैनिक कार्यों के लिए सुरक्षित और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। यह निर्माण कार्य तालाब के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.