धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को प्रकृति पर्व करमा हर्षोल्लास से मनाया गया। कुंवारी कन्याओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से करम देव की पूजा की। पाहन ने पूजा कराई, जबकि बुजुर्गों ने करम-धरम की कथा सुनाई। इसके बाद करम गीत और मांदर की थाप पर देर रात तक युवतियों व महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया। महिलाओं ने बताया कि पर्व में जावा का विशेष महत्व है। करीब सात दिन पहले मकई, धान, सरसों, मड़ुवा, चना, उड़द व गेहूं के बीज बालू में मिलाकर जावा उठाया जाता है। सात दिनों तक सुबह-शाम पूजा कर जावा जगाया जाता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जावा की खुशबू और मांदर की थाप पर थिरका गांव-शहर करमा के दिन इसी जावा से करम देव की पूजा होती है। करमा फसलों व वृक्षों की पूजा...