धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: महुदा के मछियारा शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय शिव मंदिर शुद्धीकरण एवं नंदी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरूषों ने भाग लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव के समीप स्थित तालाब पहुंची, जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई तथा पवित्र जल भरवाया। तत्पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में परेश चंद्र पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी ने पूजा अर्चना कर यज्ञ का शुभारंभ किया। आचार्य शिव शंकर पांडेय, उपाचार्य निलेश उपाध्याय, काजल उपाध्याय, रामदास मिश्रा एवं सुभाष चौबे के सान्निध्य में मंदिर में वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार विभिन्न...