Dhanbad News: महिला समिति ने दी ट्राई साइकिल
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: बीसीसीएल दिशा महिला मंडल के तत्वावधान में पुटकी बलिहारी क्षेत्र की प्रगति महिला समिति की ओर से सोमवार को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। पुटकी अफसर क्लब में आयोजित समारोह में पुटकी न्यू कॉलोनी निवासी राजेश कुमार पासवान को ट्राई साइकिल की चाबी बीसीसीएल दिशा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल द्वारा सौंपी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रगति महिला समिति की अध्यक्षा मोनालिसा दास ने किया। मौके पर प्रगति महिला समिति की मोनालिसा दास, अर्चना राय, सीमा, बबीता सिंह, रजनी भगत, ममता मांझी, सपना दास, कुमारी स्वप्ना आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.