Dhanbad News: महिला वार्ड पार्षद ने रिश्तेदार पर लगाया छवि धूमिल करने का आरोप,थाने में शिकायत
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। धनबाद नगर निगम के वार्ड-40 की पार्षद काजल कुमारी ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत देकर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पार्षद ने बताया कि उनके पिता अखिलेश कुमार सिन्हा, भाई पूर्व पार्षद सुजीत कुमार सिंह और दूर के रिश्तेदार संजय कुमार सिंह के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है। जबकि वह विवाहित हैं और उनकी बेटी के समान हैं, उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद जबरन उनका नाम जोड़कर छवि खराब की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों से मिली लोकप्रियता के कारण वे पार्षद चुनाव जीती हैं। आरोप है कि विरोधियों से मिलकर उनके पिता और भाई के विवाद में उनका नाम जोड़कर गलत पोस्टर लगाकर बदनाम करने की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.