धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई के समीप सड़क पर मंगलवार को एक महिला के कान का टॉप्स नोचकर एक अपराधी भाग निकला। पीड़िता गीता देवी ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक बाइक रोक कर पेंशन के संबंध में पूछा और मौका देखकर सोने का टॉप्स नोंचकर चिरकुंडा की ओर भाग गया। टॉप्स की कीमत 70 हजार रुपए है। पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झांसा देकर महिला का कुंडल किया गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...