धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन धनबाद ने शनिवार को रांगाटांड़ स्थित ऑफिसर्स क्लब में 64 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। कर्मचारी सम्मान समारोह-2026 में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। इनमें इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, कैरेज एवं वैगन, यांत्रिक, विद्युत, वाणिज्य, कार्मिक, परिचालन, स्काउट एवं गाइड तथा सांस्कृतिक विभागों के कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष अल्पना झा, मृणालिनी एवं शैली सहित संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...