Dhanbad News: महिला इंटर कॉलेज में राखी निर्माण प्रतियोगिता, सोनी कुमारी अव्वल
धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: झरिया। मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा एवं महिला इंटर महाविद्यालय लाल बाजार, झरिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में राखी निर्माण प्रतियोगिता हुई। कड़े मुकाबले के बीच सोनी कुमारी ने प्रथम स्थान, भानु प्रिया साहू ने द्वितीय स्थान और सोनी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा की अध्यक्ष जया अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, सहसचिव नेहा जालान, उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सदस्य कृष्ण अग्रवाल तथा महिला इंटर महाविद्यालय समिति के सह सचिव वीरेंद्र अग्रवाल एवं प्राचार्या मुनमुम दास सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग मिला। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में सभी धर्म की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.