Dhanbad News: महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली सफर के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महापुरुषों की प्रतिमा व प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई कर अभियान की शुरुआत की। गांधी व शास्त्री की जयंती पर बरटांड़ मंडल स्थित सिटी सेंटर चौक पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा व प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई। इसके बाद माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। स्वामी विवेकानंद, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद, डॉ भीमराव आंबेडकर, बिनोद बिहारी महतो, सुभाष चंद्र बोस, बिरसा मुंडा व जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.