Dhanbad News: महापर्व छठ की तैयारी में जुटा कोयलांचल
धनबाद, नवम्बर 13 -- Dhanbad News: शुद्धता, पवित्रता और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे झरिया कोयलांचल में उत्साह चरम पर है। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगी। घरों से लेकर घाटों और बाजारों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह-शाम बज रहे छठ के पारंपरिक लोकगीतों 'कांच ही बांस के बहंगिया', 'उगऽ हो सुरुज देव भइले अरग के बेर', 'जोड़े-जोड़े नारियल' और 'पहिले पहिल हम कईलें छठी मइया व्रत' से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। नहाय-खाय के साथ ही व्रती नियम-संयम के साथ पर्व की शुरुआत करेंगी। दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। इस दिन शाम को गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर व्रती ग्रहण करेंगी, और इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.