Dhanbad News: महाअष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। महाअष्टमी पर मां अंबे की भक्ति का सैलाब उमड़ा। रविवार को दिनभर जहां मां के भक्तों का पूजा पंडालों व मंदिरों में तांता लग रहा, वहीं शाम होते ही पंडालों व प्रतिमा के दर्शन को लोग उमड़ पड़े। दिन में महागौरी की पूजा अर्चना हुई। देवी के भक्तों ने पुष्पांजलि कर मां की आराधना की। सुख-समृद्धि, आरोग्य व शांति की कामना की। वहीं शाम को शहरभर के भव्य पंडाल और दिव्य प्रतिमा को देख लोग अभीभूत हुए। महिला, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने मेले व झूलों का लुत्फ उठाया। बांग्ला परंपरा के अनुसार सोमवार को अष्टमी मनाई जाएगी। रविवार को सुबह से ही सभी देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों का जुटान हुआ। महागौरी की विधि विधान से पूजा की गई। वैदिक मंत्रोचार, शंख ध्वनि और माता के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.