Dhanbad News: मवेशी लदा पिकअप धराया, चालक गिरफ्तार
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: गल्फरबाड़ी पुलिस ने हाईवे से मवेशी लदा एक पिकअप वैन पकड़ा है। मौके से पुलिस को देख मवेशी तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंटू कुमार शाहपुर आरा (बिहार) निवासी बताया। खुद को पिकअप चालक बताया। उसने मवेशी से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही जब्त सभी मवेशी को श्री गंगा गोशाला कतरास भेज दिया गया। गिरफ्तार चालक की निशानदेही पर भागे हुए अन्य मवेशी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पिकअप और ट्रक से 17 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.