Dhanbad News: मरीज पर गिरा छत का प्लास्टर, घायल
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज पर छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। हादसे में मरीज घायल हो गया। घटना ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोविंदपुर के राजा नगर के गायडेहरा निवासी मुमताज आलम को खून की उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अचानक वार्ड की छत का प्लास्टर टूटकर उनपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने तत्काल उन्हें दूसरे बेड पर शिफ्ट किया। हादसे के बाद वार्ड में भर्ती अन्य मरीज और उनके परिजनों में भी दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.