Dhanbad News: मरीज को लेकर पहुंची एंबुलेंस अस्पताल के गेट पर गड्ढे में फंसी
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट के पास जर्जर सड़क मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सोमवार को मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची एक एंबुलेंस गेट के समीप बने बड़े गड्ढे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। अस्पताल परिसर में आनेवाले मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ते की स्थिति लंबे समय से खराब है। मुख्य गेट के आसपास जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीजों को लेकर आनेवाली एंबुलेंस के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है。
सड़क समस्या एंबुलेंस के गड्ढे में फंसने की घटना ने अस्पताल की सड़क व्यवस्था पर सवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.