धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले में मरीजों पर मुसीबत टूट पड़ी है। बुधवार रात 8 बजे से सेवा ठप है। सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीजों को निजी वाहन और प्राइवेट एंबुलेंस से अस्पताल आना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाकर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। गंभीर मरीजों को इलाज में देरी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। जोड़ापोखर निवासी सुमन हांसदा बुधवार की रात पेट दर्द की शिकायत लेकर एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती हुए थे। स्थिति गंभीर होती गई और डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। 108 पर कई बार कॉल करने के बाद भी उन्हें सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली। प्राइवेट एंबुलेंस 7 हजार रुपये मांग रहे थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पूरे दिन पैसे का इंतजाम करता रहा। तब जाकर गुरु...