धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद। द लाइट हाउस रिजॉर्ट में गुरुवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब 170 महिलाओं एवं बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजिका सुधा सहाय ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की आरती से हुई। मंच संचालन संजना सिंह एवं बबली सिन्हा ने किया। कल्चरल प्रोग्राम में डांस, संगीत व रैंपवॉक के माध्यम से सावन क्वीन का चयन हुआ, जिसमें ममता अग्रवाल को सावन क्वीन चुना गया। वहीं सुजाता तिवारी को दूसरा और रिंकू सिन्हा को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में बबीता सिंह, पूनम, जयंती, मुनमुन,सत्या, नीतू, पूजा, मंजू, संगीता, सुधा, रिंकी, बबीता, सुभद्रा, ऋतु रंजना कविता, अनुराधा, श्रद्धा, रेणु का अहम योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: सावन महोत्सव में खूब थिरकीं महिलाएं ...