Dhanbad News: मन्नान के निधन पर आज कामकाज नहीं करेंगे वकील
धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता सह पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एसोसिएशन ने उनके सम्मान में 15 जुलाई को न्यायिक कार्य से पूरी तरह से अलग रहने का निर्णय लिया। अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी व महासचिव जितेंद्र कुमार ने प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश को भेजे पत्र में कहा गया कि मन्नान मल्लिक बीते 54 वर्षों से अधिक समय तक धनबाद न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सक्रिय रहे और विधि जगत में उनका अहम योगदान रहा। निधन से अधिवक्ता समुदाय मर्माहत हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह 11 बजे धनबाद बार एसोसिएशन परिसर लाया जाएगा, जहां अधिवक्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आम और खास के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.