Dhanbad News: मनींद्र मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा
धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष और सरायढेला पंचायत के मुखिया रहे मनींद्रनाथ मंडल का 32वां शहादत दिवस शनिवार को सरायढेला स्थित शहीद मैदान में मनाया गया। शहीद मनींद्रनाथ मंडल स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी से हुई। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा, माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने मनींद्रनाथ मंडल को प्रखर झारखंड आंदोलनकारी, जननेता और समाजसेवी बताया। कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करनेवाले जननेता थे। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.