धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: साइबर अपराध की रोकथाम एवं आमलोगों को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार की रात चिरकुंडा, मनियाडीह के मथियारा गांव और बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया कॉलोनी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। साथ ही मंगलवार को कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र स्थित स्कूलों एवं कॉलेजों में हर दिन साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अनजान कॉल और फिशिंग से रहें सावधान कार्यक्रमों से छात्रों और युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी...