Dhanbad News: मनईटांड़ में 205 किलो बेसन लड्डू नष्ट कराया
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: दीवाली के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को मनईटांड़ में कार्रवाई की। विभाग की टीम ने इलाके में संचालित चार मिठाई एवं नमकीन निर्माण इकाइयों में छापेमारी की। चारों प्रतिष्ठानों से कुल 205 किलो बेसन के लड्डू जब्त कर नष्ट करा दिया। इनमें प्रतिबंधित खाद्य रंग का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा गलत लेबलिंग वाले 12 किलो खाद्य पदार्थ भी जब्त किए गए। वहीं दो प्रतिष्ठानों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सबसे सबसे पहले श्याम नमकीन पहुंची। जांच के दौरान यहां प्रतिबंधित खाद्य रंग से तैयार करीब 120 किलो बेसन के लड्डू मिले। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.