धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन सख्त है। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मनईटांड़ में अवैध घेराबंदी तोड़ दी गई। धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में बीती रात असामाजिक तत्वों ने सीमेंटेड शीट की बाउंड्रीवॉल खड़ी कर सरकारी जमीन हड़पने की कोशिश की। मामले में स्थानीय गणेश यादव की भूमिका सामने आई है। सूचना पर प्रशासन-पुलिस की टीम ने दबिश देकर निर्माण हटवाया और मौके से एक स्कूटी जब्त की। एफआईआर की कार्रवाई चल रही है।सदर अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार और धनसार थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी ने कहा कि जमीन की अविलंब मापी कराकर स्पष्ट सीमांकन किया जाएगा और सरकारी योजनाओं के लिए उपयोग में लिया जाएगा। सभी अवैध कब्ज...