धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद। मनईटांड़ बैंक कॉलोनी स्थित हरि मंदिर में श्रीश्री गणेश पूजा के आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता रवि सोनी ने की। इस दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। साथ ही पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक में इस वर्ष गणेश पूजा धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। पंडाल व मूर्ति निर्माण, पूजा खर्च, महाप्रसाद वितरण और विसर्जन समेत विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से राकेश सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, अरुण चंद्र महतो, आरएन सिन्हा और रणजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पूजा को लेकर इचाकडीह दुर्गा मंडप में ग्रमीणों की बैठक सचिव सुनील सिंह, सप्पू महतो, रिंकू सोनी, विवेक गुप्ता और अजीत तिवारी ज...