Dhanbad News: मनईटांड़ ट्रक हादसे का फायदा उठा कर लूट लिया 300 बोरी अनाज
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: मनईटांड़ शिव मंदिर के पास 29 सितंबर की देर रात सड़क हादसे में मारे गए साइकिल सवार वृद्ध की मौत के मातम के माहौल में पांच लड़कों ने 300 बोरी सरकारी अनाज लूट लिया। मामले की शिकायत एफसीआई गोदाम के ट्रांसपोर्ट एजेंट राम मोहन सिंह ने धनसार थाने में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। परिवहन अभिकर्ता राम मोहन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दुर्घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया था।
लूट की घटना दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके पीछे चल रहे काफिले में शामिल सभी पांच ट्रकों को भीड़ ने रोक दिया था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। आरोप है कि आरोपी रात के समय समूह बनाकर दूसरे ट्रक से वहां आए और एफसीआई गोविंदपुर स्थित गोदाम जा रहे ट्रकों से 250 से 300 बोरी सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.