Dhanbad News: मदर टेरेसा उवि के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिंदरी के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसमें विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान समाजसेवी अंबुज मंडल ने जयहिंद मैदान में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हाथों में नशामुक्ति संदेश लिखी तख्तियां थामे बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत रूप से दर्शाया। प्रभात फेरी के समापन पर सभी ने नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.