धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: पंचेत, प्रतिनिधि। डीवीसी पंचेत सीएसआर की ओर से सभागार में बंधन कोन्नगर के सहयोग से स्थानीय मछुआरों को वैज्ञानिक पद्धति से मछली उत्पादन एवं आय वृद्धि को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें खारोडीह, बेनागड़िया, दलदली, उरमा क्षेत्र के मछुआरों ने भाग लिया। प्रशिक्षक मुख्य वक्ता आईसीएआर के वैज्ञानिक डॉ राधेश्याम हलदर ने मछली पालन की वैज्ञानिक व आधुनिक तकनीकों, बेहतर उत्पादन, मछलियों की उचित देखभाल, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दिया। बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर स्थानीय मछुआरे कम लागत में मत्स्य उत्पादन बढ़ा सकते हैं। अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

प्रशिक्षण की जानकारी मत्स्य विशेषज्ञ बिप्लब भौमिक ने मछली पालन से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनु...