Dhanbad News: मटेरियल कॉस्ट बिल जमा नहीं करने पर बीईईओ व ऑपरेटर को शोकॉज
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों में संचालित एमडीएम की राशि भुगतान के मामले में प्रखंडों की लापरवाही सामने आई है। डीएसई शालिनी डुंगडुंग के निर्देश के बाद भी प्रखंडों ने स्कूलों से जमा बिल जिला कार्यालय में जमा नहीं किया है। मामले में बीईईओ व प्रखंड स्तरीय एमडीएम ऑपरेटरों को शोकॉज किया गया है। डीएसई ने जारी पत्र में कहा है कि छह नवंबर को निर्देश देने के बाद भी स्कूलों से जमा बिल जिला कार्यालय में जमा नहीं किया गया है। विभिन्न माध्यम से सूचना प्राप्त हो रही है कि विद्यालयों की ओर से आप सभी को बिल समर्पित कर दिया गया है। यह स्पष्ट है कि प्रखंड स्तर पर बिल को रोककर अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। मामले में सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.