Dhanbad News: मटकुरिया पुल के पास से टेम्पो चोरी
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: धनबाद। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया पुल के पास से एक मालवाहक टेम्पो चोरी हो गई। कतरास रोड मटकुरिया के रहनेवाले मनोज प्रसाद गोंड ने मामले में बैंक मोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को गाड़ी उनके ईंट-बालू के दुकान के बगल में खड़ी थी, जो अगले दिन वहां से गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन अक्तूबर की रात करीब 12 बजे कोई अज्ञात चोर टेम्पो को मटकुरिया से बैंकमोड़ की तरफ लेकर भाग रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.