धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: मटकुरिया-नई दिल्ली सड़क पर बनी पुलिया जर्जर हो चुकी है। पुलिया के ऊपर बनी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, लेकिन विभाग इसको लेकर उदासीन है। स्थानीय लोगों ने गड्ढों में मिट्टी को भर दिया है, लेकिन बरसात में यह मिट्टी की बह गई। नतीजा रोजाना यहां हादसे हो रहे हैं। सोमवार को एक टोटो गड्ढे में फंस कर पलट गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में टोटो को उठाया और अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। मटकुरिया-नई दिल्ली सड़क बैंक मोड़ व कतरास, केंदुआ से झरिया को जानेवाली वैकाल्पिक सड़क है। इस रास्ते बड़े वाहनों का आवागमन निरंतर होता है। यह भी पढ़ें- Munger News: दुर्गा पूजा से पहले मुंगेर की सड़कों पर गड्ढों का खतरा, यह सड़क बैंक मोड़ की सड़क पर वाहनों के अतिरिक्त दबाव को कम करती है। पर्व त्योहारों व विशेष परस्थिति ...