Dhanbad News: मजदूर ने पेड़ से लटक कर दी जान
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नूतन गांव के समीप मजदूर अजय कच्छप (27) ने पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतक रांची के मांडर के बरगारी निवासी गहनु कच्छप का पुत्र था। मृतक की पत्नी रानी कच्छप ने बताया कि 29 जुलाई की रात वह घर से आया था। 30 जुलाई को आपसी विवाद के कारण रात में घर के बाहर पेड़ के पास सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह उसका शव पेड़ से झुलते हुए लोगों ने देखा। मृतक के दो बच्चे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.