धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व मजदूर नेता केबी सहाय की 74 वर्षीय पत्नी शांति देवी का शनिवार को जोगता स्थित आवास पर निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह उनकी शवयात्रा निकाली गई। कतरास स्थित लिलौरी मंदिर के समीप स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार में बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, कांग्रेस नेता शकील अहमद, भोला राम, पार्षद छोटू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, व राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू मोदक, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेंद्र राही और मजदूर ...