Dhanbad News: मजदूर के खाते से एक लाख की साइबर ठगी
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा निवासी मजदूर शांति हरि के बैंक खाते से एक लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। भुक्तभोगी ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दी। शांति हरि ने बताया कि उनकी जानकारी के बिना खाते से राशि निकाल ली गई। सूचना मिलने पर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। जोड़ापोखर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और भुक्तभोगी को साइबर थाना में विस्तृत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर थाना की जांच के बाद ही निकासी और ठगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने दो लोगों के खातों से उड़ाए 1.94 लाख रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.