धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: बांसजोड़ा साइडिंग में बीएलए कंपनी का काम शुरू कराने की मांग को लेकर शनिवार को करीब 150 आउटसोर्सिंग मजदूरों ने हंगामा करते हुए सुबह 11 बजे कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोक दी। आक्रोशित मजदूरों ने बांसजोड़ा पीओ अनिल वर्मा को उनके कार्यालय कक्ष में बंधक बना लिया। इस दौरान "राम-रहीम जिंदाबाद", "बीसीसीएल प्रबंधन होश में आओ" व "आउटसोर्सिंग कंपनी का काम चालू करना होगा" के नारे लगाए। सूचना पर सिजुआ जीएम निर्झर चक्रवर्ती पहुंचे और मजदूरों से वार्ता की। करीब पांच दिनों में समस्या का समाधान कर 11 अक्टूबर तक काम शुरू कराने के आश्वासन के बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया और कोयला ट्रांसपोर्टिंग बहाल हुई। बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व बांसजोड़ा ओपन कास्ट में खनन के लिए बीएलए को टेंडर मिला था। कंपनी भूमिपूजन भी कर चुकी है,...