धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने शनिवार को कोलियरी के शाखा पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया। संघ के क्षेत्रीय सचिव तेजलाल प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी जरूरतों से संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों से संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार, विजय सिंह, चंद्रशेखर महतो, सुरेश यादव, राहुल राम, मोहम्मद ताज और कलावती देवी आदि मौजूद थे।

हिं...